Pressure Transmitter और Solenoid Valve क्या हैं, कैसे काम करते हैं

चित्र
 Pressure Transmitter और Solenoid Valve को कई लोग एक जैसा समझ लेते हैं, जबकि वास्तविकता में इनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह अलग है। Pressure Transmitter किसी सिस्टम का प्रेशर मापता है और उस प्रेशर के अनुसार इलेक्ट्रिकल सिग्नल देता है। दूसरी ओर, Solenoid Valve इलेक्ट्रिकल सिग्नल मिलने पर हवा, पानी या किसी उपयुक्त फ्लुइड के प्रवाह को चालू या बंद करता है। इस आर्टिकल में हम आसान हिंदी भाषा में समझेंगे कि Pressure Transmitter और Solenoid Valve क्या हैं, कैसे काम करते हैं, कहाँ इस्तेमाल होते हैं और दोनों में क्या अंतर है। 1. Pressure Transmitter क्या होता है? Pressure Transmitter एक प्रकार का electronic इंस्ट्रूमेंट है, जिसका इस्तेमाल किसी पाइपलाइन, टैंक, बॉयलर या मशीन के अंदर मौजूद दबाव (Pressure) को मापने के लिए किया जाता है। यह प्रेशर को मापकर उसे इलेक्ट्रिकल सिग्नल में बदलता है। इस सिग्नल को PLC, DCS, इंडिकेटर या कंट्रोल सिस्टम तक भेजा जा सकता है। उदाहरण के लिए, किसी एयर कंप्रेसर की लाइन में प्रेशर ट्रांसमीटर लगा है। यदि लाइन का प्रेशर बढ़ता या घटता है, तो ट्रांसमीटर उस बदलाव को मापकर कंट...

अप्रेंटिसशिप क्या होता है अप्रेंटिसशिप की पूरी जानकारी जाने हिंदी में

अप्रेंटिसशिप क्या होता है अप्रेंटिसशिप की पूरी जानकारी जाने हिंदी में

अप्रेंटिसशिप क्या होता है

चाहे आप किसी भी आयु वर्ग से संबंध रखते हैं मतलब आप युवा हो या वृद्ध आपने कभी ना कभी किसी न किसी माध्यम से अप्रेंटिसशिप का नाम जरुर सुना होगा
आए दिन हम खबरों एवं टीवी चैनल और अखबारों के माध्यम से नोटिफिकेशन ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप के बारे में सुनते या देखते रहते हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अप्रेंटिस क्या होता है और कैसे की जाती है

Image source:-Apprentice_portal

आपके मन में भी अप्रेंटिसशिप से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे होंगे जैसे अप्रेंटिसेज क्या है और अप्रेंटिस कैसे करें अप्रेंटिस के लिए कैसे अप्लाई किया जाता है

इन सभी प्रश्नों का जवाब आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देने पूरी तरीके से कोशिश करूंगा कृपया आप इस लेख को पूरा जरूर पड़े क्योंकि इस पोस्ट में अप्रेंटिसशिप के बारे में अच्छी तरीके से मैंने बताया है

इसलिए को पूरा पढ़ लेने के बाद आपको अच्छी तरह से समझ आ जाएगा कि अप्रेंटिसशिप क्या होता है और अप्रेंटिसशिप कैसे करें

विज्ञान के क्षेत्र में हो रही प्रगति और उन्नति के कारण तकनीकी विकास के प्रसार से धीरे-धीरे अप्रेंटिसशिप की डिमांड समय में बढ़ रहा है

कंपनियों में मात्र अप्रेंटिसशिप करने के लिए लाखों की संख्या में आवेदन पत्र भरे जाते हैं अप्रेंटिसशिप करने से हमे प्रैक्टिकल नॉलेज तो मिलता ही है साथ में शुरुआती दिनों में जो पानी के लिए यह हमारी बहुत मदद करता है

अप्रेंटिसशिप क्या होता है

अगर हम सीधे शब्दों में कहें तो अप्रेंटिसशिप एक प्रकार का प्रोफेशनल ट्रेनिंग पीरियड होता है जिसमें अभ्यर्थी को इंडस्ट्रियल वर्क के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है इस टाइम पीरियड के दौरान अभ्यर्थी को एक सामान्य कर्मी की तरह कार्य करना पड़ता है इसमें उसे किसी इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव मिलता रहता है

अप्रेंटिसशिप के दौरान अभ्यर्थी को प्रैक्टिकल नॉलेज का जानकारी अच्छे तरीके से हो जाता है जिससे उसके कौशल कार्य में बहुत ही अच्छे तरीके से निखार आता है

अप्रेंटिसशिप में कैंडिडेट किसी भी प्रकार की क्लास नहीं ली जाती है बल्कि उसे इंडस्ट्रियल प्लांट में जाकर एक कर्मी की तरह सामन काम को करना पड़ता है अप्रेंटिशिप का मतलब प्रशिक्षु होता है

अप्रेंटिसशिप कितने समय का होता है

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 3 महीने से लेकर 4 साल तक की हो सकती है लेकिन अधिकतर अप्रेंटिस शिफ्ट ट्रेनिंग 6 महीने से लेकर 1 साल तक की होती है

आप अप्रेंटिस के बारे में अच्छी तरीके से जान चुके हैं अब आप अप्रेंटिसशिप के योग्यता के बारे में जानेंगे

अप्रेंटिसशिप की क्या योग्यता है क्वालिफिकेशन

अप्रेंटिसशिप हर वह व्यक्ति कर सकता है जिसे 12वीं साइंस सब्जेक्ट के साथ पास की हो इसके अलावा अप्रेंटिसशिप करने का क्राइटेरिया सभी कंपनियों का अपने अनुसार अलग-अलग होता है

अगर हम रेलवे की बात करें तो रेलवे में अधिकतर अप्रेंटिसशी प्रोग्राम आईटीआई ट्रेड संबंधित ट्रेड का अप्रेंटिसशिप वैकेंसी निकलता है

अप्रेंटिसशिप के लिए उम्र सीमा की बात करें तो इसमें न्यूनतम उम्र सीमा 16 वर्ष है और अधिकतम कोई उम्र सीमा नहीं है

अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कैसे करें

अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं
आप कम्पनी की ऑफिशल वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अप्रेंटिसशिप में चयन कैसे होता है

अप्रेंटिसशिप में चयन प्रक्रिया को लेकर बहुत सारे छात्रों के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं उन्हें नहीं पता होता है कि अप्रेंटिसशिप के लिए कोई एग्जाम देना पड़ता है या नहीं

अप्रेंटिसशिप के लिए कोई भी एग्जाम नहीं होता है आप जिस भी क्वालिफिकेशन के आधार पर अप्लाई कर रहे हैं उसी के द्वारा आपका मैरिट बनता है और अप्रेंटिसशिप में सिलेक्शन हो जाता है

अगर मैं iti ट्रेड apprenticeship की बात करु तो 
 जिसके ज्यादा मार्क्स आईटीआई और 10th में होता है उसका सलेक्शन होने का चांस बहुत ही ज्यादा होता है


अप्रेंटिसशिप के प्रकार

अप्रेंटिसशिप सरकारी और गैर सरकारी कंपनी के अंतर्गत कई प्रकार की होती है इसके बारे में आपको बताया गया है

ग्रैजुएट अप्रेंटिस 
ट्रेड अप्रेंटिसशिप आईटीआई
तकनीकी अप्रेंटिस 

अप्रेंटिसशिप ऑफर करने वाले मुख्य कंपनियों के नाम

अप्रेंटिसशिप ऑफर करने वाली कंपनियां निम्नलिखित है जिनमें कुछ सरकारी कंपनी है तो कुछ प्राइवेट कंपनियां भी है|

कोल इंडिया लिमिटेड

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन

डीआरडीओ

भारतीय रेलवे

टाटा स्टील

टाटा मोटर्स

मारुति सुजुकी 

और कुछ बहुत अन्य कंपनियां भी है जो आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप करवाती है|

अप्रेंटिसशिप में किस किस तरह की ट्रेनिंग मिलती है

अप्रेंटिसशिप में आपको आपके ट्रेड के अनुसार ट्रेनिंग दिया जाता है और आपसे काम लिया जाता है और इंडस्ट्रियल अनुभव को ट्रेनिंग के अनुसार आपके अनुभव को बढ़ाया जाता है

अप्रेंटिसशिप करने पर आपको कितना सैलरी मिलता है

दोस्तों अगर आप अप्रेंटिस करते हैं तो आपका प्रेक्टिकल नॉलेज तो बढ़ता ही है साथ ही साथ आपको सैलरी के रूप में stipend कुछ पैसा दिया जाता है प्रत्येक महीना


आपको कितना स्टाइपेंड मिलेगा इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस टाइप का अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं यानी आपका क्वालिफिकेशन के अनुसार

अगर आप आईटीआई से ट्रेड अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं किसी भी कंपनी में तो आपको लगभग 7000 से लेकर 15000 रुपया प्रत्येक महीने stipend के रूप में मिलता है

अप्रेंटिसशिप करने के फायदे क्या हैं

आज के समय में रोजगार मिलना बहुत ही कठिन है चाहे वह प्राइवेट नौकरी हो या सरकारी नौकरी हो अगर वैकेंसी निकलती है सरकारी नौकरी की फिर प्राइवेट नौकरी की तो फॉर्म को अप्लाई करने के लिए हजारों से लेकर के लाखों लोगों की भीड़ लगा हुआ रहता है

ऐसे में अगर आपके पास कोई एक्स्ट्रा सर्टिफिकेट होता है तो आप उन लाखों भीड़ में से कुछ अलग हो जाते हैं और आपको जो पानी का चांस बढ़ जाता है

अगर आप अप्रेंटिसशिप करते हैं तो आपको अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के आधार पर आपका सिलेक्शन भी हो जाता है अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट आपको दूसरों से अलग बनाता है

उम्मीद करता हूं दोस्तों आपने मेरे आर्टिकल को बहुत ही अच्छी तरीके से पढ़ा होगा और आपको काफी जानकारी मिला होगा अप्रेंटिसशिप के बारे में अगर आपको कुछ पूछना हो तो आप मुझे कांटेक्ट करके पूछ सकते हैं धन्यवाद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई इलेक्ट्रिशियन trade की पूरी जानकारी हिंदी में

ITI Electrician Trade Admission, Fees, eligibility की पूरी जानकारीl hindi

मोटर का Three Phase DOL Starter और Star Delta Starter में क्या अंतर होता है?