UPS और इन्वर्टर क्या हैं और इनमें क्या अंतर है?
UPS और इन्वर्टर क्या हैं और इनमें क्या अंतर है? बिजली जाने पर कंप्यूटर या पंखा तुरंत कैसे चलता रहता है? यह जादू UPS और इन्वर्टर की मदद से होता है। ये दोनों उपकरण पावर बैकअप के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग है इस लेख में, हम इन दोनों के बीच के अंतर, उनकी कार्यप्रणाली और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानेंगे। UPS क्या है? UPS एक ऐसा डिवाइस है, जो बिजली कटने पर तुरंत बैकअप प्रदान करता है। यह मुख्य रूप से संवेदनशील उपकरणों को सुरक्षा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। UPS का उपयोग मुख्य रूप से उन जगहों पर होता है, जहाँ बिजली का झटका या अचानक कटौती गंभीर समस्याएँ पैदा हो सकता है अर्थात यूपीएस का उपयोग बेहद ही सेंसिटिव इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में किया जाता है पावर सप्लाई के लिए UPS का काम बिजली जाते ही तुरंत सप्लाई देना। कंप्यूटर, सर्वर और मेडिकल उपकरणों जैसे संवेदनशील उपकरणों को सुरक्षित रखना। डेटा लॉस और डिवाइस को डैमेज होने से बचाना। पावर में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को स्थिर रखना। UPS के प्रकार ऑनलाइन UPS: यह हमेशा बिजली को फिल्टर करता है और स्थिर वोल्टेज ...